Thursday, May 15, 2025

शामली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बनाया वार्षिक अधिष्ठापन

शामली। शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का जनपद शामली का वार्षिक अधिष्ठापन मनाया गया। जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि व्यापारियों की उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जायेगा।

बुधवार देर शाम शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का जनपद शामली का वार्षिक अधिष्ठापन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, संरक्षक पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल व जिलाध्यक्ष पवन संगल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि साप्ताहिक बंदी को लेकर लगातार व्यापारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। यही नही अधिकारियों द्वारा अपने मनमाने मरीकों से व्यापारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है, जिसको अब व्यापारी बर्दाश्त नही करेगा। बिजली चैकिंग के नाम पर व्यापारियों पर जुर्माना लगाया जाता है, जिसके खिलाफ कोई आवाज उठाने वाला नही है। उन्होने व्यापारियों के मुददों को लेकर आगामी 30 अप्रैल को मेरठ में आयोजित सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया।

इस अवसर पर संजय मित्तल, प्रवीण गोयल, सुमित बंसल, नीरज संगल, अनुज गर्ग, संगीत गोयल, निखिल ऐरन, राहुल तायल, कमल गोयल, राजेश बंसल, राजीव नामदेव, शशांक, रमेशचंद गर्ग आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय