Saturday, May 18, 2024

नोएडा में पत्नी की हत्या कर यमुना नदी में फेंका था शव, पति गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। घर पर सोती हुई पत्नी की गला घोटकर हत्या कर यमुना नदी में फेंकने वाले पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 3 दिन की तलाश के बाद यमुना नदी से शव को भी आज शाम को बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने आज शाम को सरवन पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव ग्राम भगवंतपुर छातांगा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसने अपनी पत्नी श्रीमती उषा की 2 अप्रैल की रात को अपने साथी संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर अपने साथी गोवर्धन के साथ मिलकर एक टाट  के बोरे में लपेटकर यमुना नदी में फेंक दिया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद, थाने  में आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। अगले दिन पुलिस ने शक होने पर उसे पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया है।

उन्होंने बताया कि 3 दिन से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी थी। आज शाम को महिला का शव पुलिस ने नदी से बरामद किया तथा उसकी हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय