Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, शव हाईवे के पास पड़ा मिला,जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। सहारनपुर में एक इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र शनिवार शाम से घर नहीं लौटा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सहसपुर जट निवासी युवक का गोली लगा शव नव निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक रातभर से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी।

 

 

सूचना पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौकै पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार सुबह गांव सहसपुर निवासी आदित्य (19) पुत्र जोगिंद्र का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नवनिर्माणाधीन शामली-अंबाला हाई-वे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक शनिवार  रात करीब नौ बजे से गायब था। सुबह करीब आठ बजे किसी राहगीर ने शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों की दी। कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

जिसके बाद एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम मौक पर जांच-पड़ताल कर रही है। मृतक युवक नकुड़ के एक कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था तथा दो भाईयों मे छोटा था। कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के सीने और कंधे मे दो गोली लगी हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय