नाइजीरिया में मस्जिद में धमाका, नमाज के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत

On

बोर्नो। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में एक मस्जिद में शाम की नमाज के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। यह शहर बोर्नो राज्य की राजधानी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस धमाके में कम से कम दस नमाजियों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम की है। इसके बाद एक बार फिर इलाके में हिंसा बढ़ने की आशंका गहरा गई है। यह क्षेत्र पिछले कई वर्षों से हिंसा का सामना करता रहा है। अब तक किसी भी सशस्त्र समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने बम विस्फोट होने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी मैदुगुरी में उग्रवादियों ने मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया है। इसके लिए आत्मघाती हमलावरों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह धमाका गैंबोरू मार्केट इलाके की एक भीड़भाड़ वाली मस्जिद के अंदर हुआ। वहां लोग शाम की नमाज के लिए जुटे थे। अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। मलबा और धुआं फैल गया, और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

और पढ़ें यूएई के राष्ट्रपति नाह्यान आज पाकिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा पर

कोलो ने बताया कि शुरुआती जांच से लगता है कि विस्फोटक मस्जिद के अंदर रखा गया था, जिसे नमाज के बीच में विस्फोट किया गया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह हमला किसी आत्मघाती हमलावर की ओर से किया गया हो सकता है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी अब तक पुष्टि नहीं की है। बोर्नो लंबे समय से बोको हराम और उससे जुड़े इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस जैसे जिहादी संगठनों की हिंसा का केंद्र रहा है। हालांकि पूरे क्षेत्र में हिंसा होती रही है, लेकिन शहर में हाल के वर्षों में कोई बड़ा हमला नहीं हुआ है। ऐसे में यह घटना लोगों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद चिंताजनक है। बोको हराम ने साल 2009 में बोर्नो राज्य से अपना विद्रोह शुरू किया था। उसका मकसद एक इस्लामिक शासन स्थापित करना बताया जाता है।

और पढ़ें चीन में भीषण कोयला खदान हादसा: 4 श्रमिकों की दर्दनाक मौत..राहत और बचाव कार्य जारी

नाइजीरियाई सेना और पड़ोसी देशों के साथ मिलकर की गई लगातार कार्रवाई के बावजूद, उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में छिटपुट हमले अब भी आम नागरिकों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, साल 2009 से जारी इस हिंसा में अब तक कम से कम 40,000 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, करीब बीस लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। इस संघर्ष का मानवीय असर बहुत गहरा रहा है। बार-बार होने वाली हिंसा से कई समुदाय उजड़ गए हैं। हालांकि, पिछले दशक की तुलना में हमलों में कमी आई है, लेकिन हिंसा नाइजीरिया की सीमाओं से परे पड़ोसी नाइजर, चाड और कैमरून तक फैल गई है। इससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियां और बढ़ गई हैं। अब एक बार फिर आशंका जताई जा रही है कि उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में हिंसा दोबारा तेज हो सकती है।

और पढ़ें अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएस पर हमला किया: ट्रंप

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

प्रयागराज। उप्र एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने शनिवार को पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट: रविवार देर रात से थमेंगे 108 और 104 एम्बुलेंस के पहिए, कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

जयपुर। राजधानी जयपुर की गुलाबी नगरी में रविवार देर रात से 108 व 104 एम्बुलेंस के पहिए थम जाएंगे और...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट: रविवार देर रात से थमेंगे 108 और 104 एम्बुलेंस के पहिए, कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

सीतापुर। सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड की परतें खुलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

जबलपुर: कोर्ट के आदेश के बाद पूर्ण सुरक्षा में संवेदनशील क्षेत्रों से निकाली गई बजरंग दल की शौर्य यात्रा

, जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्ही क्षेत्रों से शहर में शौर्य यात्रा...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
जबलपुर: कोर्ट के आदेश के बाद पूर्ण सुरक्षा में संवेदनशील क्षेत्रों से निकाली गई बजरंग दल की शौर्य यात्रा

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा बयान— 'जांच निष्पक्ष है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'

- किसी के पास साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएं : अपर पुलिस महानिदेशकदेहरादून। अपर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा बयान— 'जांच निष्पक्ष है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'

उत्तर प्रदेश

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

प्रयागराज। उप्र एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने शनिवार को पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

सीतापुर। सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड की परतें खुलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

पंकज चौधरी का शिवपाल यादव से सीधा सवाल: बताएं 2022 में कितने ब्राह्मणों को दिए थे टिकट? सपा के दावों की खोली पोल

मथुरा। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम बिहारी जी के दर्शन करने के उपरांत मथुरा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
पंकज चौधरी का शिवपाल यादव से सीधा सवाल: बताएं 2022 में कितने ब्राह्मणों को दिए थे टिकट? सपा के दावों की खोली पोल

"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव जसमौर के समीप सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

सर्वाधिक लोकप्रिय