ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज, एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराया

On

 एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 जीत ली है। एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें दिन दूसरे सेशन में 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड का एशेज जीतने का इंतजार कम-से-कम दो साल के लिए और बढ़ गया है। इंग्लैंड को टेस्ट जीतने के लिए 435 रन का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी और टीम ने 31 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे।

कप्तान बेन स्टोक्स सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट 39 और हैरी ब्रूक 30 अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं रहे। आखिर में जेमी स्मिथ 60, विल जैक्स 47, और ब्रायडन कार्स नाबाद 39 ने संघर्ष करने की कोशिश की, जो सफल नहीं रही। इंग्लैंड की पारी 352 रन पर सिमट गई। टीम को 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन ने 3-3 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड ने 1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर सिमट गई थी।

और पढ़ें ट्रंप ने एनडीएए पर किए हस्ताक्षर, भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग को मिलेगी नई मजबूती

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में ट्रेविस हेड के 170 रन की बदौलत 349 रन बनाए थे और पहली पारी में मिले 85 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 435 रन का लक्ष्य दिया था। पहली पारी में 106 और दूसरी पारी में 72 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था। वहीं ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से विजयी रही थी। एडिलेड टेस्ट 82 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से और पांचवां टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। 

और पढ़ें तोशाखाना केस में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, 1-1 करोड़ रुपए का जुर्माना

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

"संघ के 100 वर्ष: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देख कर समझना संभव नहीं,..महसूस करना होगा : मोहन भागवत

कोलकाता। ''संघ को देख कर समझना संभव नहीं, इसे महसूस करना होगा।'' यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ....
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
"संघ के 100 वर्ष: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देख कर समझना संभव नहीं,..महसूस करना होगा : मोहन भागवत

वाराणसी: सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती,लगेगा जुर्माना..नगर आयुक्त ने गंगाघाटों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में सार्वजनिक स्थानों और विशेषकर गंगाघाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी: सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती,लगेगा जुर्माना..नगर आयुक्त ने गंगाघाटों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

शामली: पुलिस और गौकशों के बीच भीषण मुठभेड़; गोली लगने से दो कुख्यात बदमाश घायल

शामली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से...
शामली 
शामली: पुलिस और गौकशों के बीच भीषण मुठभेड़; गोली लगने से दो कुख्यात बदमाश घायल

500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर'

   मुंबई।  बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में 16 दिनों में 516 करोड़ रूपये से अधिक...
Breaking News  मनोरंजन 
500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर'

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान: क्रिसमस और नए साल से पहले पुलिस अलर्ट

मुजफ्फरनगर। जिले के रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात पुलिस और अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अचानक चेकिंग अभियान चलाया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान: क्रिसमस और नए साल से पहले पुलिस अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वाराणसी: सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती,लगेगा जुर्माना..नगर आयुक्त ने गंगाघाटों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में सार्वजनिक स्थानों और विशेषकर गंगाघाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी: सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा खाकर थूकने वालों पर सख्ती,लगेगा जुर्माना..नगर आयुक्त ने गंगाघाटों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर ढेर, एक सिपाही घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर ढेर, एक सिपाही घायल

बलिया: आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का सबसे चर्चित आयुष यादव हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों समेत चार बदमाशों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया: आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

सहारनपुर।सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी वांटेड अपराधी सिराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सिराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी