शामली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से दो कुख्यात गौकश शरीफ और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएससी शामली में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना स्थल से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखे कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना की शुरुआत एक थ्री-व्हीलर वाहन की जांच से हुई थी, जिसमें प्रतिबंधित पशु गोवंश का मांस बरामद हुआ। वाहन में बैठे युवक राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया, जिसने बताया कि उक्त मांस उसके साथियों शरीफ, इंतजार, मुस्तकीम और साहिल का था।
इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित चल रहे शरीफ और साहिल को गांव सिंभालखा के फ्लावर के पास गिरफ्तार किया। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि राजेंद्र और उसके साथी आवारा पशुओं का कत्ल कर उनका मांस अलग-अलग जगहों पर भेजते थे। पुलिस ने कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।