Wednesday, May 14, 2025

तेज आंधी में जैन मंदिर की दीवार तीन मकानों पर गिरी, 12 अधिक महिला-बच्चे घायल

मथुरा। जिले में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और वर्षा के बीच जैन मंदिर की दीवार अचानक धराशाही हो गई। जिससे दीवार के सहारे बने तीन मकानों की दीवार भी मलबे में ध्वस्त हो गई। हादसे में तीनों परिवार के 12 से अधिक महिला और बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कान्हा की नगरी मथुरा में आज शाम को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी और बारिश की फुहार के चलते जैन मंदिर की दीवार भर भरा कर गिर गई। इस दौरान दीवार से सटी हुई संजय नगर कॉलोनी पर भूपेंद्र, सुरेश व सतीश के मकान पर गिरने से उनके मलबे के नीचे बैठे परिवार के लोग आकर दब गए। मकानों में परिवारों के दबने की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मकानों के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग और पुलिस जुट गई। जहां इन लोगों के मकान ध्वस्त हो गए। वहीं सतीश उसकी पत्नी मछला, गोपाल और उसकी पत्नी सीमा, देवीलाल और उसकी पत्नी मधु, पूरन और उसकी पत्नी सीमा के अलावा बच्चों में लब्वी, लकी व छोटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों को हलकी चोटें आई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय