Friday, May 9, 2025

जयंत चौधरी बोले- वें कह रहे हैं कि मैं पलट गया, मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूं”

ग्रेटर नोएड।  ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से लगे हुए भटोना गांव में बृहस्पतिवार को चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा की जनसभा थी। इसी जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी अलग रंग में नजर आए। इस मौके पर हाल ही में RLD में शामिल हुए सांसद मलूक नागर तथा नोएडा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से लगे हुए सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र का गांव भटोना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का पैतृक गांव है। अपने पूर्वजों के गांव भटोना में जयंत चौधरी नए रंग में नजर आए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना जयंत चौधरी ने कहा कि “वें कह रहे हैं कि मैं पलट गया, मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूं”। जयंत ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जीतने के बाद भाजपा चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने का काम करेगी।
उन्होंने (सपा ने) कभी भी चौधरी चरण सिंह को उचित सम्मान नहीं दिया। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया तब भी उन्होंने (अखिलेश यादव) ने इस फैसले का स्वागत नहीं किया। उन्होंने एक टवीट तक नहीं किया। अब जनता चुनाव में उनको पटकने वाली है। जयंत चौधरी ने कहा कि साईकिल (सपा का चुनाव-चिन्ह) तथा नल ( RLD का चुनाव चिन्ह) का ठीक मेल नहीं था। कमल तथा नल का सही मेल हुआ है। नल के जल से कमल और अधिक खिलेगा। नल के पानी से साइकिल तो फिसलकर गिर ही जाएगी।

 

 

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि नोएडा सीट पर NDA के हमारे प्रत्याशी डा. महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत होने वाली है। नोएडा हो, ग्रेटर नोएडा हो, दादरी , जेवर, सिकन्द्राबाद या खुर्जा हो डा. महेश शर्मा हर स्थान पर ऐतिहासिक वोट हासिल करके नोएडा सीट पर एक नया इतिहास बनाने वाले हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय