Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में बंद घर से ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

मेरठ। मेरठ के हस्तिनापुर में डी ब्लॉक कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर चोरी की साथ ही चावल और आटा भी चोर चुरा कर ले गए।

हस्तिनापुर कस्बे की बी ब्लॉक कालोनी में चाेरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर चोरी कर लिए। कस्बे की बी ब्लॉक में संगीता गुप्ता अपने छोटे बच्चों के साथ अकेले रहती हैं। संगीता के पति गौतम गुप्ता साउथ अफ्रीका में रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व वह घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। वह घर लौटी तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।

अलग-अलग कमरों के ताले और आलमारी के लॉकर भी टूटे पड़े थे और अलमारी में करीब चार लाख के जेवर भी गायब थे। कस्बे के बीचों-बीच आबादी क्षेत्र में चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय