Friday, May 9, 2025

भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ पर चर्चा, पार्टी की समिति ने सौंपी रिपोर्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ भू-धंसाव से आई आपदा की गंभीरता और सरकार को देने वाले सुझाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी ने अपनी 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश की।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की ओर से आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट में बताया की जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित लोगों का काफी आर्थिक हानि हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों पर प्रशासनिक स्तर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से प्रभावित पक्ष संतुष्ट हैं।

उन्होंने समस्या के मूल कारणों पर विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास को लेकर समिति के सुझावों को प्रस्तुत किया। जिस पर सोमवार होने वाली कार्यसमिति बैठक विस्तार से चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि संगठन की तरफ से जोशीमठ 4 सदस्यीय आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक वार्ड में 3-3 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम दिन रात प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति की रिपोर्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार को भी सुझाव प्रेषित किए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय