Monday, May 13, 2024

जेपी नड्डा ने ग्रेनो में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जनपद गौतम बुद्ध नगर पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका डीएनडी पुल पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान गौतम बुध नगर के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के दौरान लाभार्थियों से संवाद किया। उसके बाद  जेपी नड्डा जिले की जनता के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया। उन्होंने जिले की जनता के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत की ।
ग्रेटर नोएडा में जेपी नड्डा ने कहा कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का शुभारंभ किया था। इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत के ज्यादा से ज्यादा पंचायत, गांव और नागरिकों तक पहुंचना है।
इस यात्रा में लगभग 2.55 लाख पंचायतों तक हम पहुंचेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि देश में लगभग 3600 नगर पालिका और नगर परिषद आदि हैं। उन तक भी हम पहुंचने वाले हैं। इस यात्रा का समापन 25 जनवरी को होगा। इसमें हमारे सभी सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक, नगर पालिका और नगर परिषद के सदस्य जुड़ेंगे। इस यात्रा के माध्यम से हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके लाभार्थियों तक पहुंचानी है। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया सहित भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय