Wednesday, April 2, 2025

कल्किधाम महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में गिना जाएंगा – सुंधाशु महाराज

गाजियाबाद। आचार्य प्रमोद कृष्णम के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर-3 स्थित आवास पर पहुंचे सुंधाशु महाराज ने कहा कि आने वाले वर्षों में कल्किधाम महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान उन्होंने संभल हिंसा के बाद वहां जाने के लिए नेताओं में होड़ मचने को केवल राजनीति लाभ के लिए बताया।

 

गाजियाबाद में सुधांशु महाराज की कथा चल रही है। इसी बीच शनिवार को वह आचार्य प्रमोद कृष्णम के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने संभल में जो हुआ उसकी निंदा की। वहीं, अब संभल जाने के लिए नेताओं में जो होड़ मची है, इसे पूरी तरह राजनीतिक स्टंट बताया।

 

इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है उस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं वह दलित हो या ब्राह्मण हैं तो हिंदु ही, ऐसे में इतने गंभीर मुद्दे पर बयानबाजी करते हुए नेताओं को समझदारी दिखानी चाहिए।

 

सुधांशु महाराज ने यह भी कहा कि पूरे विश्व को मालूम है कि भारत मजबूत राष्ट्र बन रहा है। इसकी मजबूती का कारण भी हिंदुओं का एक होना है, ऐसे में सभी की ताकतें हिंदुओं को बांटने में लगी हैं यह बात हम सबको समझना होगा और सबको एकजुट रहना होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय