Tuesday, April 22, 2025

भाजपा के राज में जिंदगी बद से बदतर हुई : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी तौर पर वार-पलटवार का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाजपा की सरकार में जिंदगी बदल रही बयान वाले पर तंज सकते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि जिंदगी बदल नही रहीबल्कि बदतर हो रही है।

कमलनाथ ने बीते रोज मुख्यमंत्री चौहान के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ये दावा कि ‘हम झूठ नहीं बोलते’ अपने आप में एक झूठ है। सवाल ये है कि उन्हें ये सफाई देने की जरूरत क्यों पडी। वो कह रहे हैं ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की जिंदगी बदल रही है।’ सच तो ये है कि बदल नहीं रही, भाजपा राज में जिंदगी बद से बदतर हो रही है।

कमलनाथ ने कहा, हमारा मानना है कि सवाल जिंदगी के बदलने का नहीं होता, बल्कि जिंदगी के बेहतर होने का होता है। हर इंसान आगे बढ़ना चाहता है, अपनों के लिए अच्छे-से-अच्छा करना चाहता है। सरकार का काम इस कोशिश के लिए अनुकूल माहौल बनाना होता है, तरक्की के रास्ते में आने वाली मुश्किलों को दूर करके जिंदगी को आसान बनाना होता है, अगर सरकार ईमानदारी से ये काम करे, तो ये कोई कठिन काम नहीं होता है।

कांग्रेस ने आजादी के बाद से हमेशा हर किसी की जिंदगी को किस तरह सच्चाई के साथ बेहतर बनाया है, इसके गवाह हर घर के बुजुर्ग और बड़े लोग रहे हैं। कमलनाथ ने भाजपा और कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा, कांग्रेस और भाजपा के शासन काल में क्या अंतर है, इसे समझने के लिए आप बस ये तुलना करिये कि आप की जिंदगी दस साल पहले ज्यादा आसान थी या आज और ये भी कि आप आखिरी बार कब मन से मुस्कुराए थे।

यह भी पढ़ें :  "CJI पर गृह युद्ध का आरोप! BJP सांसद निशिकांत दुबे का संसद में दिया विवादित बयान"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय