Saturday, April 19, 2025

विपक्ष को एकजुट करने निकले नीतीश से मुलाकात के बाद बोले केजरीवाल- ‘हम साथ हैं’

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने नीतीश की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम का स्वागत किया और उनका साथ देने की बात कही।

बिहार के नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस ने भी विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में उनका साथ देने की बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा कि देश आज सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है। आम आदमी के लिए अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। अब समय है कि विपक्ष और देश को एकजुट होकर इस सरकार को बदलना होगा। नीतीश की मुहिम पर उन्होंने कहा कि वे सबको एक करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह अच्छा प्रयास है और हम उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें :  धरती से जैसे डायनासोर विलुप्त हुए, वैसे ही दिल्ली से कूड़े के पहाड़ होंगे - मनजिंदर सिरसा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय