Monday, May 20, 2024

संजीव-कपिल ने किया मीनाक्षी स्वरुप के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, नगरपालिका में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने का किया वायदा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ़्फरनगर। नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ हो गया है। महावीर चौक पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के चुनाव कार्यालय का उदघाटन हवन पूजन व फीता काटकर दंडी स्वामी महेश्वराश्रम, केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

उद्घाटन समारोह में मंच से बोलते हुए दोनों मंत्रियों ने चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरुप व बीजेपी सभासद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।  केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के साथ-साथ मुजफ्फरनगर में भी भाजपा की सरकार बनेगी, तो विकास तेज होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप ने चेयरमैनी का चुनाव जीतने के बाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का वादा किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्योगपति राकेश बिन्दल, उद्योगपति भीमसेन कंसल, उद्योगपति  सतीश गोयल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊँटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, रामकुमार सहरावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल पाल, शंकर स्वरूप बंसल, यशपाल पंवार, अरविंद राज शर्मा, डा. पुरूषोत्तम गौतम, सरिता गौड,  आशुतोष स्वरूप, अजय स्वरूप अज्जू, अनुज स्वरूप, विकास स्वरूप बब्बल, माधव स्वरूप, व्यापारी नेता राहुल गोयल, अशोक बाटला, पंडित श्रीभगवान शर्मा,  दल सिंह वर्मा,

श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, सुख दर्शन सिंह बेदी, सपना कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर, सौरभ स्वरूप बंटी, देवेश शर्मा, ममता अग्रवाल, सुनीता बालियान, रेणु गर्ग, विपुल भटनागर, करण स्वरूप, विनीत कात्यायन, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र कुच्छल, केके शर्मा,  देवव्रत त्यागी, राधेश्याम विश्वकर्मा, विपुल त्यागी, राजकुमार कालरा, राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, अंचित मित्तल, गौरव कश्यप, शोभित गुप्ता, रजत त्यागी, अतुल सैनी, नीरज अग्रवाल, जर्नादन विश्वकर्मा, शलभ गुप्ता, विजय पाल, कपिल पाल, अनुराग पाल आदि सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय