Wednesday, October 9, 2024

कुल्लनदेवी, दीपक गम्भीर व गौरव मुंडे ने भी थामा भाजपा का दामन

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा का जनाधार लगातार  बढ रहा है। वरिष्ठ नेत्री कुल्लनदेवी, दीपक गंभीर व गौरव मुंडे ने अपने समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

महावीर चौक के निकट भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के चुनाव कार्यालय के उदघाटन समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कुल्लनदेवी, दीपक गंभीर व गौरव मुंडे समेत पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर दीपक गम्भीर, कैलाश बैनिवाल प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि क्रान्ति दल, गोपाल सुधाकर, रजनीश गम्भीर, विक्की बैनीवाल, तेजपाल, हरबीर, रणबीर, महाबीर, सरलू, श्रीपाल, माधव सिंह पहिवाल, संजय गिहारा, संजय तिसावर, सुनील, मनीष, दीपक सुधा, संजय ढिंगरा, सुमित, अभिनव गिहारा, सुमित गिहारा, रामपाल गिहारा, तेजवीर गहरा, सुनील वैद्य, राजकुमार चिंडालिया, रमाकांत, गौतमराम, मैनपाल पुरकाजी, पवन शेरयार फलौदा, सचिन पुरकाजी, संजीव सिसौली, विनय सिसौली आदि सैकडों कार्यकर्ता ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय