Saturday, April 27, 2024

खाप चौधरी दिल्ली पहुंचे, जंतर मंतर पर बैठक जारी, पहलवानों से चल रहा है विचार विमर्श

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली/मुजफ्फरनगर। हरियाणा पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खाप चौधरी दिल्ली में जंतर मंतर पहुंच चुके हैं जहां वे एक बैठक कर आगे की रणनीति तय कर रहे हैं और पहलवानों से मिलकर चर्चा कर रहे हैं कि आंदोलन का स्वरूप क्या हो ?, राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों से चर्चा के बाद कुछ घंटों बाद यह निर्णय कर दिया जाएगा कि पहलवानों की लड़ाई आगे किस तरह लड़ी जाएगी, उन्होंने कहा कि पहलवानों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

मुज़फ्फरनगर से खाप चौधरियों ने आज सुबह  दिल्ली के जंतर मंतर के लिए कूच किया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सहित सर्व खाप मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। खाप के चौधरियों ने 4 दिन पहले ही सौरम की ऐतिहासिक चौपाल पर पंचायत कर जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन का निर्णय लिया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ देश के पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। देश के लिए मेडल जीतने वाली कई महिला पहलवानों के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृजभूषण शरण के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आहत अंतरराष्ट्रीय भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण शरण को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। 4 दिन पहले सौरम की ऐतिहासिक चौपाल पर खाप चौधरियों ने पंचायत कर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन का निर्णय लिया था। घोषणा की गई थी कि 7 मई को खाप चौधरी पहलवानों को उत्साहवर्धन और उन्हें समर्थन देने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

आज मुजफ्फरनगर के सिसौली से दर्जनों खाप चौधरियों ने दिल्ली कूच किया। सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान व बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत के साथ करने खाप पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली रवाना होने से पहले भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कुश्ती में मेडल हासिल करने वाली महिला पहलवान देश का गौरव है। जिस देश का गौरव महिलाएं बढ़ा रही हों। ऐसी महिलाओं को इंसाफ दिलाना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन कुछ कानून विरोधी ताकतें आरोपियों का साथ दे रही है। इसलिए खाप चौधरियों को भी पीड़ित महिला पहलवानों के समर्थन में खड़ा होना पड़ा है।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर खाप पंचायत ठोस निर्णय लेंगी। उन्होंने कहा कि आज धरने पर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों से खाप चौधरी पहुंचे   हैं।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय