Saturday, April 20, 2024

पापा बने खेसारी लाल, पवन सिंह पर फिर कसा तीखा तंज, मर्दानगी को लेकर हुआ था विवाद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है। इस साल उनका विवाद सुपरस्टार को ‘अंकल’ कहने की वजह से शुरु हुआ था। मजाक में कही हुई बात काफी सीरियस हो गई है, जिसके बाद इनका विवाद मर्दानगी तक आ पहुंचा।

हाल ही में खेसारी लाल ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकता हूंं, लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं बता सकते हैं। वो मर जाएंगे लेकिन नहीं कर पाएंगे’। इसी बीच अब ट्रेंडिंग स्टार को लेकर एक और मामला सामने आया है कि वे पापा बन गए हैं। बच्चे के साथ उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खेसारी लाल यादव की फोटो को डायरेक्टर पराग पाटिल ने शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि वो एक बच्चे के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं और इसमें उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

आपको बता दें कि ये मामला कोई रियल का नहीं बल्कि रील का है। खेसारी लाल यादव जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाले हैं. इसमें वो एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में पिता बनने का मामला भी एक्टर का इसी फिल्म से है। इसे डायरेक्टर पराग पाटिल द्वारा ही निर्देशित किया जा रहा है।

पराग ने खेसारी की फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘दुनियालोगिन अब गावा सोहर…’. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम और मेकर्स का नाम शेयर किया है।कई लोग तो उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।साथ ही कई लोग डायरेक्टर की बात पर सहमति जता रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए कहीं ना कहीं पराग ने पवन सिंह पर निशाना साधा है। पवन और खेसारी के सोहर विवाद के बीच इशारों-इशारों में पराग पाटिल ने भी एंट्री मार ली है।

ये है नए विवाद की जड़

आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच मर्दानगी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया था। स्टारडम से शुरू हुआ ये विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा किसी को अंदाजा भी नहीं था। आपको याद हो कि खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को लेकर एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ‘अंकल’ कह दिया था. इसके बाद पावरस्टार फैंस ने खेसारी के इस बयान पर जमकर निशाना साधा था। एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी का बिना नाम लिए उन्हें ‘सउरी वाला बच्चा’ बता दिया था, जिसके बाद एक सोहर गीत भी गवाया था। इसके बाद ट्रेंडिंग स्टार ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘मैं तो हर 9 महीने में सोहर बजवा सकता हूं, लेकिन वो मर जाएंगे फिर भी नहीं बजवा पाएंगे’।

भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ की बात करें तो इसका निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है और प्रस्तुतकर्ता रत्नकार कुमार ,निर्देशक पराग पाटिल ,लेखक प्राण ,छायांकन आर आर प्रिंस ,संगीत कृष्णा बेदर्दी और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह ,संजय पांडेय ,विनोद मिश्रा,सुबोध सेठ ,संजय वर्मा , यादवेंद्र यादव ,जे नीलम,निशा तिवारी , दीप्ति तिवारी,श्वेता वर्मा ,पप्पू यादव ,ओ पी कश्यप,मनीष चतुर्वेदी आदि एक्टर हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय