Thursday, May 15, 2025

महिला सुरक्षा को लेकर क्रांति सेना ने बिगुल फूंका, विशेष अभियान चलाया जाएगा

मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर क्रांति सेना महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी द्वारा एक मीटिंग की गई, जिसका संचालन नेहा गोयल नगर अध्यक्ष ने किया। महिला मोर्चा के परिवार में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में नगर कमेटी में आज एक मणि शर्मा महिला ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की।

मीटिंग में आज हमने बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की, जिसमें जो महिलाएं अपने घर से निकलकर बाहर रोजगार कर रही हैं, उन महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात की उन महिला को कैसे सुरक्षा दी जाए और उन महिलाओं के साथ जो गलत घटनाएं घटित हो रही हैं।

प्रशासन उन घटनाओं को लेकर जरा भी चिंतित दिखाई नहीं दे रहा है दिन प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं महिलाओं को पीट-पीटकर घर से बाहर निकाला जा रहा है और उनको किसी बात का भी डर नहीं रह गया है पीड़ित महिलाएं परेशान होकर अपनी एप्लीकेशन पुलिस थाने में दर्ज कराती है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती तब वह बेचारी परेशान होकर हमारे पास या किसी और संगठन के पास जाती है और जब हम पुलिस वालों से बात करते हैं, तो पुलिस वाले कहते हैं कि हम कार्यवाही कर रहे है।

वास्तव में महिलाओं को लेकर बड़ा ही गंभीर विषय है, इस पर प्रशासन को शासन को उनके अत्याचारों पर रोक लगानी चाहिए अगर जल्दी ही प्रशासन ने शासन ने कुछ नहीं किया, तो महिला मोर्चा क्रांति सेना एक बहुत बड़ा आंदोलन करेगी। आज मीटिंग में जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, नगर अध्यक्ष नेहा गोयल, जिला महामंत्री अंजू त्यागी जिला उपाध्यक्ष पूनम चाहल, सचिव मिथिलेश, मीडिया प्रभारी अनोखी मौजूद रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय