Wednesday, February 19, 2025

सहारनपुर में टैक्स बार एसोसिएशन के कुलविंदर सिंह राठौड़ बने अध्यक्ष

सहारनपुर। सहारनपुर टैक्स बार एसोसिऐशन के वार्षिक चुनाव में कुलविंदर सिंह राठौड़ को अध्यक्ष, संजय कुमार चौधरी को महासचिव व मोहम्मद याहिया को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

 

कोर्ट रोड स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी शिशिर वत्स व श्रवण कुमार द्वारा यह घोषणा की गई। संगठन के संरक्षक जेएस अरोड़ा द्वारा चुनाव में विजयी सदस्यों को माला पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर निवा भूपा इंश्योरेंस के एमडी अनुज कुमार व बृजेश कुमार द्वारा भी बुके देकर सदस्यों को सम्मानित किया गया।

 

अध्यक्ष पद के लिए कुलविंदर सिंह राठौड़, महासचिव पद हेतु संजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष दो पद के हेतु रितेश बंसल व रामणिक सिंह सचदेवा, महासचिव पद हेतु संजय कुमार चौधरी, सचिव दो पद हेतु प्रियांक कुमार शर्मा व अश्विनी कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु मोहम्मद याहिया को फूल माला पहना मनोनीत किया गया।

 

इस अवसर पर जसविंदर सिंह अरोड़ा, राजेश वाधवा, राजीव खुराना, विकास शर्मा, मैनपाल सिंह, अटल बिहारी शर्मा, शिवम बजाज, मनीष गांधी, शुभम कालरा, खालिद खान, आशीष कालरा, आशीष अरोड़ा, धर्मेंद्र गहलोत, अब्दुल रहमान आदि अनेक कर अधिवक्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय