Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का हाल-चाल जानने पहुंचे नेतागण

सहारनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से मिलने बीजेपी नगर विधायक एवं आरएलडी राष्ट्रीय प्रवक्ता व अन्य पदाधिकारी पहुंचे। और उनका हला-चाल जाना।

आपको बता दें कि देवबंद में बुधवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम से होकर सहारनपुर लौट रहे थे जिन पर सहारनपुर लौटते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा फायर किए गए जिसमें वह घायल हो गए थे इलाज हेतु चंद्रशेखर आजाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर अब वह खतरे से बाहर हैं और सभी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

इसी क्रम में आज सुबह आरएलडी राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत एवं बीजेपी नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, चंद्रशेखर आजाद से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना तथा इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और उनके ऊपर जिन भी लोगों ने हमला किया है उन्हें कतई भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्यवाही अपराधियों पर की जाएगी ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय