Saturday, April 26, 2025

मेरठ में शराब दुकान के सेल्समैन को बदमाशों ने मारी गोली

मेरठ। मेरठ में बदमाशों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। थाना टीपी नगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बागपत रोड पर स्थित शराब की एक दुकान के सेल्समैन को दिनदहाड़े गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए सेल्समेन को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल सेल्समैन का नाम सरजीत पुत्र शहजादे निवासी जमालनगर गैरत थाना सफीपुर उन्नाव हाल निवासी मुल्तानगर बागपत रोड है। घटना उस समय हुई जब सरजीत शराब की दुकान खोल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए।

जिन्होंने अपनी पहचान छुपाने के मकसद से अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। इससे पहले की सरजीत कुछ समझ पाता। बाइक पर बैठे एक युवक ने सरजीत को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय