Thursday, April 24, 2025

सपा ‘व्यापार सभा’ और ‘बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी’ के पदाधिकारियों की सूची जारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर दी जा सके। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने ‘व्यापार सभा’ और ‘बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी’ संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा की है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज नये पदाधिकरियों की सू़ची जारी की। उन्होंने जारी सूची में ‘व्यापार सभा’ में चार प्रदेश पदाधिकारियों समेत 33 जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को मनोनीत किया है। चार प्रदेश पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सूद झांसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता कानपुर, उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल महाराजगंज व प्रमुख महासचिव यासिर सिद्दीकी लखनऊ को बनाया है। इसके अलावा व्यापार सभा में 33 जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भी शामिल हैं।

इसी तरह सपा ‘बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी’ में तीन सदस्यों समेत 56 पदाधिकरियों की सूची जारी की है। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी व संगठन के कार्यों के साथ जनता के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय