Wednesday, April 2, 2025

मुजफ्फरनगर में भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक रथयात्रा महोत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर। श्रीदिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर, चौड़ी गली नई मण्डी में प्रति वर्ष की भांति जैन धर्म के 24वें तीर्थकर शासन नायक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक उत्सव के दिन नई मण्डी के मुख्य मार्गों से महावीर भगवान की भव्य रथयात्रा महोत्सव बड़े ही धूम-धाम से निकाली गयी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चन्द्र कुमार जैन (गुलशन पॉलिओल्स लि), प्रियांशु जैन सभासद, विकल्प जैन सभासद, विपुल भटनागर सभासद विकास गुप्ता सभासद मौजूद रहे। मन्दिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन (एडवोकेट) ने बताया कि नई मण्डी, जैन मन्दिर में भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर रथयात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा में अनेकों बैण्ड, ढोल ताशे, घोड़ा बग्गी, भजन मण्डली आदि थे। कार्यक्रमोपरान्त सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी समाज द्वारा की गयी थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन्दिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन (एडवोकेट), मंत्री अशोक कुमार जैन (सर्राफ), कोषाध्यक्ष नवीन कुमार जैन (कवाल वाले), अभय कुमार जैन (कवाल वाले), राजीव कुमार जैन (मंसूरपुर वाले), अजय कुमार जैन (आइसवर्ल्ड), धर्मेन्द्र कुमार जैन (सर्राफ), सिद्धान्त जैन (एडवोकेट) कवाल वाले, ऋषभ जैन (कवाल वाले) उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय