Monday, May 29, 2023

मुजफ्फरनगर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल से शुरू होकर शहर के मुख्य चिंहित मार्गो से परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई । निकाय चुनाव के कारण जन्मोत्सव के दिन शोभायात्रा नहीं निकली थी, चिलचिलाती गर्मी में भी भगवान परशुरामवंशी जोश से भरपूर निकाल रहे थे और अपने आराध्य भगवान की शोभायात्रा में सभी श्रद्धालु ने जोर-शोर से भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।

- Advertisement -

टाउन हॉल से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम के अलावा अनेक देवी-देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल बैंड बाजों द्वारा भगवान परशुराम और देवी  देवताओं के भजनों पर धुन बजाई गई।  शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पालिका चेयरमैन पति गौरव स्वरूप, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राज्य मंत्री सुनील भराला, वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ आदि का पटका पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक व्यापारी नेता संजय मिश्रा, नरेश शर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

- Advertisement -

 

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय