Wednesday, April 23, 2025

शामली में बारात में बज रहा था ‘भगवान राम’ का गाना, मुस्लिमों ने किया पथराव, महिलाओं से की छेड़खानी

शामली -उत्तर प्रदेश में शामली के थानाभवन क्षेत्र में डीजे पर बारात में बज रहे धार्मिक गाने से नाराज एक समुदाय के लोगों ने बारात में शामिल लोगों के साथ मारपीट की और महिलाओं से अभद्रता की।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी गुलाब सिंह ने थाने पर एक तहरीर दी है कि उसकी भतीजी की बारात शुक्रवार को गांव नागल से आई थी। बारात बारद्वारी के लिए जाने लगी तो डीजे पर भगवान राम का गाना बज रहा था। तभी वहां आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गाने का विरोध करते हुये उसके पुत्र दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसकी आंख पर गंभीर रूप से चोट आई है। आरोप है कि महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की गई है।
बारात की गाड़ियों व डीजे की गाड़ी पर पथराव किया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओ ने पुलिस के आलाधिकारियो से सभी आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला है। जिसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है एवं घायल व्यक्ति का उपचार कराया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

[irp cats=”24”]


उन्होने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस निगरानी कर रही है। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय