Thursday, February 6, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनावः एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत, आप को झटका, कांग्रेस फिर खाली हाथ

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेसिंयों के एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए।

मुज़फ्फरनगर में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने बंद कर दिया हिन्दू बस्ती का रास्ता, 18 तक न खुला तो हिन्दू संगठन खुद खोलेंगे !

 

मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। मतदान बाद होने वाले ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा बहुमत के 36 के आंकड़े को पार कर लेगी।

एग्जिट पोल कराने वाली विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 35 से 40 सीटें आसानी से हासिल कर सकती है। मैट्रिज सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 या 1 सीट मिल सकती है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में पुलिस की धमकी और फर्जी मतदान के वायरल वीडियो से बढ़ा सियासी बवाल

रिपब्लिक भारत के अनुसार भाजपा को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के अनुसार भाजपा को 39 से 49, आम आदमी पार्टी को 21 से 31 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है। चाणक्य सेट्रटर्जिस के अनुसार भाजपा को 39 से 44, आम आदमी पार्टी को 25 से 28 और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

मुजफ्फरनगर में तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, मां की मौत, बेटा घायल

सभी छह एग्जिट पोल के आंकड़ों को अगर जोड़कर देखा जाए तो भाजपा को 42 सीटें हासिल हो सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 27 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62, भाजपा को 8 और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी। उस समय दिल्ली से जुड़े ज्यादातर सर्वे आम आदमी पार्टी को स्पष्ट और बड़ा बहुमत दिखा रहे थे और पार्टी ने असल आंकड़ों में इससे भी आगे निकलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

शामली मे पुलिस के सामने गुंडागर्दी, ट्रैक्टर चालक को कर सवारों ने पीटा, वीडियो वायरल

पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा, कांग्रेस की अगर हम बात करें तो कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है। पीपल इनसाइट एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

मुजफ्फरनगर में नई मंडी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर किया लाखों का नुकसान

 

 

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी। दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है। राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर: एमडीए ने शामली में 9० बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया महाबली, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

 

 

चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। दिल्ली में फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 2.08 लाख है। दिल्ली में मतदान के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 रही। बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय