Sunday, May 18, 2025

बागपत में फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बागपत। बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के एक खंडहर पड़े मकान में एक प्रेमी युगल के शव मिले। प्रेमी का शव फांसी पर लटका था। प्रेमिका के गले में फांसी का फंदा लगे जमीन पर पड़ी थी। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा चल रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।

सिरसली गांव में ब्रह्मसिंह के खंडर पड़े मकान में रविवार की सुबह खेलते हुए एक बालिका पहुची। वहां वह दोनों के शव देखकर चिल्लाई, काफी संख्या ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

ग्रामीणों के अनुसार मृतकों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। गांव चर्चा यह भी है कि दोनों को रात्रि में लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

 

मृतक के बड़े भाई मनीष ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में एक लोहे की दुकान पर नौकरी करता था। वह 12 जनवरी को गांव में शादी समारोह में आया था। शनिवार की रात्रि वह 9 बजे तक घर पर था। इसके बाद वह लापता हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय