Saturday, April 26, 2025

चुनाव ड्यूटी पर हरियाणा आए मध्य प्रदेश के CRPF जवान की मौत

कैथल। विधानसभा चुनाव के लिए कैथल पहुंची सीआरपीएफ की बटालियन के एक जवान की सोमवार को मौत हो गई। सोमवार सुबह सात बजे अचानक उसकी छाती में दर्द हुआ। इसके बाद उसे पूंडरी के सामुदायिक केंद्र में दाखिल करवाया गया।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कैथल के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान गोविंद प्रसाद मिश्रा निवासी मध्यप्रदेश के तौर पर हुई है, जो सीआरपीएफ की कंपनी में अन्य जवानों के साथ चुनावी ड्यूटी के लिए आया हुआ था। वह पुंडरी में ड्यूटी पर कार्यरत था और जवानों के लिए खाना बनाने का काम करता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय