Monday, April 28, 2025

माँ की कब्र के पास माफिया मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक,उमड़ा जनसैलाब

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के शव को उनके पैतृक कब्रिस्तान कालीबाग में ही मां की कब्र के बगल में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इस दौरान प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कब्रिस्तान के गेट के सामने डीएम और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे जो लोगों को अंदर जाने से रोक रहे थे। इसमें मुख्तार के परिवार के लोग भी जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे थे। मुख्तार के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रहे, जिन्हें हटाने में प्रशासन को काफी जदोजहद करनी पड़ी। वहीं, पिता की कब्र के पास काफी देर तक बेटा उमर बैठा रहा। मुख्तार के करीबी लोग उसे मिट्टी देने के लिए पहुंचे।

पांच फिट गहरी कब्र में दफनाया जाएगा मुख्तार

[irp cats=”24”]

मुख्तार की कब्र और सुपुर्द-ए-खाक कराने को लेकर कब्रिस्तान के व्यवस्थापक अफरोज ने बताया कि मुख्तार अंसारी को दफनाने के लिये कब्रिस्तान यूसुफपुर मोहम्मदाबाद में काली बाग कब्र तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि 7.5 फिट लम्बी, 3.5 फिट चौड़ी, पांच फिट गहरी कब्र बनायी गयी है। हिन्दू मजदूरों गिरधारी, संजय और नगीना ने मुख्तार की कब्र को तैयार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय