Saturday, July 6, 2024

धनतेरस पर रिमझिम बारिश के बावजूद शामली के बाजार में जमकर हुई धनवर्षा

शामली। धनतेरस पर रिमझिम बारिश के बावजूद जिले के बाजार में जमकर धनवर्षा हई है। धनतेरस पर करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। हिन्दु धर्म में खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले धनतेरस पर्व के मौके पर शामली शहर समेत देहात क्षेत्र के सभी कस्बों के बाजार रंगीन नजर आए और शुक्रवार सुबह से लेकर देर रात तक जमकर धनवर्षा हुई। बाजारों में बर्तन, ज्वैलरी, चांदी के सिक्के, चांदी के लक्ष्मी गणेश, टीवी, फ्रीज, एलइडी, कंडील, रंग बिरंगे कैंडल आदि की खरीदारी के लिए सुबह से ही विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जुटी भीड़ दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती गई।

दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार सवेरे से ही मौसम खराब होने और बूंदाबांदी होने के बावजूद भी दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खरीदारी के कारण बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बन रही है। सुबह से ही लोग बाजार पहुंच रहे हैं। दीपावली के लिए कैलेंडर, नए कपड़े, रसोई के सामान, बंधनवार, मालाएं, आभूषण, घर के सजावट के सामान, गिफ्ट आदि की जमकर खरीदारी हो रही है। ग्राहक महंगी चीजों के बजाय कम कीमत वाली ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहर के सभी बाजारों में काफी चहल-पहल है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। शामली के अलावा आसपास के कस्बों के बाजारो में हुई जमकर खरीदारी के चलते जिले में करीब 80 करोड से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि धनतेरस पर बाजार काफी अच्छा रहा है। अच्छा कारोबार होने से व्यापारियों का मनोबल बढ़ा है। हर सेक्टर में उत्साह देखने को मिला है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि लोगों में खरीददारी को लेकर उत्साह है। हर क्षेत्र में अच्छा कारोबार हुआ है। पूरे प्रदेश में करीब ढाई लाख करोड का कोरोबार होने की उम्मीद है। अधिकांश लोगों ने शनिवार को धनतेरस मनाई, लेकिन कुछ लोग रविवार को भी खरीदारी करेगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय