Sunday, April 13, 2025

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बनेंगे नए मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे संभालेंगे उप-मुख्यमंत्री का पद

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब उप-मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे।

कुंदरकी प्रत्याशी समेत 22 सपाई सीतापुर में पुलिस ने लिए हिरासत में, अखिलेश से मिलने जा रहे थे !

महाराष्ट्र में भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया है, जिसे शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का समर्थन प्राप्त है।

 

वाराणसी में थानाध्यक्ष को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा, कार में उनके पत्नी-बच्चे भी थे सवार

देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय भाजपा ने अंतिम रूप से सोमवार को लिया। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों और मंत्री पदों को लेकर सहमति बन चुकी है।

 

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में किसको कहाँ कितने वोट पड़े, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भाजपा के पास 132 विधायक हैं और उसे 21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। शिवसेना (शिंदे गुट) को 12 मंत्री पद और प्रमुख विभाग मिल सकते हैं। एनसीपी को 10 मंत्री पद मिलने की बात कही जा रही है।

संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी व फायरिंग, 3 की मौत, CO अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

 

भाजपा गृह, वित्त, शहरी विकास, और राजस्व विभाग पर जोर दे रही है। हालांकि, गठबंधन सहयोगियों के साथ इन विभागों को साझा करने की संभावना भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :  रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारी,मनाया जन्मोत्सव

मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच लगातार बातचीत जारी थी। शिंदे गुट को प्रमुख विभागों के साथ मंत्री पद दिए जाएंगे। अजित पवार की एनसीपी को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी।

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, और अजित पवार के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद नई सरकार की औपचारिक घोषणा की उम्मीद है। भाजपा ने सहयोगियों को आश्वासन दिया है कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस 2014-2019 तक मुख्यमंत्री रहे और अपना कार्यकाल पूरा किया। 2019 में भाजपा ने अजित पवार के साथ गठबंधन किया था, लेकिन यह सरकार सिर्फ 80 घंटे चली थी। वर्तमान में भाजपा, शिंदे गुट, और अजित पवार गुट मिलकर महायुति सरकार का गठन कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय