Sunday, April 27, 2025

शामली में महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

शामली। क्षेत्र में अनेकों जगहें महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ भंडारा, झांकी व गोष्ठी का आयोजन भव्य रूप से किया गया। वही कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वह भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में अफसरों ने गर्मी की चिंता की शुरू, बताया-कैसे रखे भीषण गर्मी से बचाव, दिए टिप्स !

[irp cats=”24”]

 

 

 

शनिवार नगर के सिद्ध प्राचीन महर्षि कालू बाबा मंदिर में एम के बी महासभा के तत्वाधान में हरवर्ष के भांति इस वर्ष भी महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राप्त 9:00 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया वही प्रति 11:00 बजे सभा कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा कि अध्यक्षता जयचंद हलवाई ने की वही संचालन डॉक्टर श्रीपाल कश्यप द्वारा किया गया वहीं सभा के बाद प्रसार वितरण किया गया। हवन पंडित दिवाकर शास्त्री ने कराया इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही कार्यक्रम में महासभा प्रमुख दीपक कुमार बालान ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। बताया कि भगवान महर्षि कश्यप जी सप्त ऋषियों में से एक है। भगवान महर्षि कश्यप जी को सृष्टि का रचनाकार माना जाता है। हम सभी को महर्षि कश्यप जी के जीवन को पढ़ना चाहिए। और उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। वह इन्होंने बताया कि समाज को संगठित करने एवं समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी हमें अग्रसर रहना चाहिए।

 

तितावी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

 

 

वही भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दिलाया गया। वहीं समाज को संगठित व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं क्षेत्र के गांव अलीपुर में महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियां का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों कलाकारों ने पहुंचकर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। महर्षि कश्यप जयंती गांव पंजीठ, मवी गांव, रामडा, बुच्चाखेड़ी, सहपत, घीसुगढ़, सहित आदि गांव में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं इस अवसर पर जयचंद कश्यप, डॉ अभिमन्यु, डॉक्टर रवि, घासीराम कश्यप, डॉक्टर दीपक, करण बालान, सुरेश सैनी, डॉक्टर सोनू कश्यप, दीपक कश्यप, रोहित कश्यप, पुनीत गोयल, मास्ट विजयपाल सिंह, सरवन कश्यप, जग्गी कश्यप, अतुल मित्तल, छोटल कश्यप, सागर, मोहित, अंकित, रामकुमार, सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय