Saturday, April 26, 2025

मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन पिस्टल बेचने का चल रहा था धंधा, 5 तस्कर और दो ग्राहक गिरफ्तार

मुजफ़्फरनगर। पुलिस ने आनलाइन पिस्टल बेचने वाले पांच तस्कर और दो ग्राहकों को रंगे हाथों पकड़ा है। ये तस्कर पहले ऑनलाइन ऑर्डर लेते थे। उसके बाद पेमेंट भी ऑनलाइन होती थी। दिन और समय तय कर डिलीवरी दे दी जाती थी।

ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर पिस्टल बेचने वाले मेरठ निवासी आजम समेत सात युवकों को खालापार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहन, दो पिस्टल और तीन तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मेरठ रोड सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की जन्नत मस्जिद के पीछे जाटों वाली गली में रहने वाला आजम रिजवी है। उसे व उसके साथी थाना सरधना के पोस्ट मलहका निवासी विवेक नागर उर्फ हैप्पी, नावला मंसूरपुर निवासी प्रतीक त्यागी, जानसठ क्षेत्र के गांव मंतोडी निवासी मनीष, खतौली के यमुना विहार निवासी ऋषभ प्रजापति को पकड़ा है।

[irp cats=”24”]

छपार के गांव रई निवासी विशाल व खतौली के यमुना विहार निवासी प्रतीक पिस्टल खरीदने आए थे। पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी। इसके बाद उन्हें पकडऩे के लिए जाल बिछा दिया था। पिस्टल की डिलीवरी देने के लिए अन्य पांचों आरोपी कार में सवार होकर आए थे। पांच तस्करों समेत इन दोनों को भी पकड़ लिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय