Wednesday, April 16, 2025

देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी, 931 करोड़ की संपत्ति वाला ये CM सबसे अमीर

 

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सादगी और सरल जीवनशैली के लिए जानी जाती हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी की कुल संपत्ति मात्र 15 लाख रुपये है, जिससे वह देश की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री बन गई हैं।

रोहाना चीनी मिल ने किसान को भेजा 15 लाख का नोटिस, मांगेराम त्यागी ने दी आंदोलन की धमकी

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 51 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शांति से मनाये नया साल, हुड़दंग किया तो चलेगा डंडा, यूपी पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। प्रति मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। पेमा खांडू पर 180 करोड़ रुपये, सिद्धरमैया पर 23 करोड़ रुपये, और चंद्रबाबू नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं।

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे संभल सांसद, मुकदमों के खिलाफ लगाई याचिका,पहले सप्ताह में सुनवाई संभव

ममता बनर्जी के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

देश में केवल दो महिला मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल),अतिशी (दिल्ली) अतिशी, 38 वर्ष की उम्र में, देश की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 77 वर्ष की आयु में सबसे बुजुर्ग हैं।

यह भी पढ़ें :  शामली में रफ्तार का कहर, जूस पी रहे मां-बेटे को बेकाबू ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

देश के 42% मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 32% मुख्यमंत्रियों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी, और धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देश के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो एमएलसी हैं, जबकि बाकी सभी विधायक हैं।भारत में प्रति व्यक्ति औसत आय 1,85,854 रुपये है, जबकि मुख्यमंत्रियों की औसत स्व-आय इससे 7.3 गुना अधिक है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय