Monday, February 24, 2025

गाजियाबाद में भैंसों के रुपए के लेनदेन को लेकर विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली,गिरफ्तार

गाजियाबाद। अपने विपक्षियों के फंसाने के लिए खुद को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने खुद ही गोली लगवाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

लोनी थानाक्षेत्र के सिरौली निवासी तेजवीर ने बीती 14 मई को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके भाई सतपाल उर्फ सचिन को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में बागपत जनपद के ढिकौली निवासी रजत और उसके भाई प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि नामजद किए गए रजत और प्रशांत का सतपाल के साथ भैंसों का व्यापार था और रुपयों का लेनदेन होता रहता था। सतपाल के उपर रजत और प्रशांत का रुपया बकाया था। इसके चलते सतपाल ने उक्त दोनों को फंसाने के लिए अपने भांजे और उसके साथी बंटी के साथ मिलकर खुद को गोली लगवाने की साजिश रची। सतपाल ने अपने भांजे और बंटी से पैर में गोली लगवाई और रजत और प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मामले का राजफाश होने पर पुलिस ने सतपाल को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय