Tuesday, April 1, 2025

नोएडा की कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों को गांजे की पुड़िया बचने वाला पकड़ा

नोएडा। नोएडा के कंपनियों एवं कल-कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा श्रमिकों को गांजे की पुड़िया बचने वाले एक शातिर बदमाश को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दिनेश पुत्र रामपाल सिंह को मेट्रो यार्ड के नीचे (चैकी क्षेत्र छिजारसी) से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त दिनेश ने बताया गया कि वह अपने शौक को पूरा करने के लिए आस-पास के क्षेत्र तथा कंपनी व कल-कारखानों में आने-जाने वाले मजदूर किस्म के लोगों को गांजे की पुडिया बनाकर 100-200 रूपये में बेच देता है तथा बेचने से जो पैसे मिलते है, उनसे वह अपने शौक को पूरा करता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय