Tuesday, May 20, 2025

शामली में व्यापारी पर हुए हमले को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने की बैठक

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर हुई बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने 30 जनवरी मंगलवार को मंडी गांधी गंज के तेल व्यापारी अरविंद गुप्ता तथा उनके पुत्र वैभव गुप्ता पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियारों से हुए जान लेवा हमले पर रोष एवं चिंता व्यक्त करते हुए घटना के चारों अभियुक्तो को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

 

बैठक में उपस्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने पुलिस विभाग से जनपद की व्यापारियों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि व्यापारी वैभव गुप्ता व पिता अरविंद गुप्ता पर किये गये जानलेवा हमले से जनपद के ही नहीं प्रदेश के व्यापारियों में चिंता है। व्यापारी की कार में अज्ञात युवकों बदमाशों ने टक्कर मार कर हुए विवाद में उस पर तथा उसके पिता अरविंद पर जानलेवा हमला चिंता का विषय है और आज चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है, पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई है।

 

उन्होंने कहा यह हमला अरविंद व वैभव पर नहीं बल्कि पूरे व्यापारी समाज पर हमला है और जिले का व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने फोन पर ही शामली कोतवाली इंस्पेक्टर समय पाल अत्री तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा से हमलावरों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली।

 

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर सभी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे और भविष्य में जिले के व्यापारियों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि यदि 5 दिन तक घटना के अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे जाते तो व्यापार मंडल व्यापारीयो की सुरक्षा के लिए मजबूरन आगे की कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।

 

बैठक में मुख्यतः सुभाष चंद्र धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष, राजेश सिंघल जिला महामंत्री, अरविंद गुप्ता के छोटे भाई प्रदीप मंगल, रोहित संगल, नरेश चंद्र ,राजीव गर्ग, गौरव गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय