Saturday, May 17, 2025

मुजफ्फरनगर में स्वामी महादेव आश्रम महाराज का प्रकटिया उत्सव धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज का प्रकटिया उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। दो दिवसीय सत्र में प्रतिदिन सत्संग सुंदरकांड में दूसरे दिन संत व ब्राह्मण पूजन के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ।

ब्रह्म विद्यापीठ श्री महेश्वर आश्रम शुकतीर्थ में महाराजश्री के प्राकट्य उत्सव पर बोलते हुए, मराठी में आशीर्वाद स्वरुप सबकी उन्नति की शुभकामनाएं प्रेषित की, वहीं डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि संतों का हमारे जीवन में आगमन कुछ मुख्य उद्देश्य लेकर होता है, सांसारिक कार्यों में लगे रहने के बाद भी हम अपने आध्यात्मिक जगत में भी उन्नति प्राप्त कर से ऐसा मार्गदर्शन हमें महाराज श्री के माध्यम से आजीवन होता रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ऋषिकेश से आए हुए स्वामी मृत्युंजय तीर्थ जी महाराज,मध्यप्रदेश से स्वामी माधवानंद तीर्थ जी महाराज, इंदौर से स्वामी हरीश आनंद तीर्थ जी महाराज मथुरा से स्वामी राजेश्वरानंद तीर्थ जी महाराज,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चन्द्र शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद्र राज शर्मा, पं० उमादत शर्मा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी, बृजेश दीक्षित दिनेश दीक्षित,

प्रमोद अरोरा, संजय गौतम ब्रह्म प्रकाश जी शर्मा संदीप शर्मा अमित भट्ट, रजनीश वशिष्ट, शंकर शर्मा प्रवीन शर्मा, महेश चंद शर्मा,सुबोध शर्मा भाजपा नेत्री सुधाराज शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे, महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज व अनंत महादेव आचार्य अशोक शुक्ला वैदिक ने संयुक्त रूप से आगंतुक संतों का पूजन संपन्न कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय