Monday, April 28, 2025

मुज़फ़्फ़रनगर पहुँचे मनमोहन सिंह भड़ाना,भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहआलम ने किया जोरदार स्वागत

 

मुज़फ़्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की खाली हुई सीटो पर उपचुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। जिसमें विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमाने के लिए चुनावी मैदान में आमने सामने है। वही जनपद मुज़फ़्फ़रनगर से सटे मंगलौर की विधानसभा सीट खाली होने के पश्चात जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव होगा। इसी उपचुनाव के अंतर्गत जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के छपार टोल प्लाजा पर मनमोहन सिंह भड़ाना पहुँचे है। वहा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम व अन्य पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ के द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

[irp cats=”24”]

 

स्वागत के पश्चात मनमोहन सिंह भड़ाना ने कहा करतार सिंह भड़ाना मंगलौर से चुनाव लड़ रहे है। सभी भाइयों के साथ रहेगें और हम चुनाव जीतेंगे। रणनीति स्पष्ट है,करतार सिंह भड़ाना शुरुआत से ही साफ छवि के नेता है,वो चाहते है कि मंगलौर का विकास हो, कोई राजनीतिक भेदभाव वहां न हो,मंगलौर में जो पिछड़ापन है उसे दूर करेंगे और रोजगार की तरफ ध्यान देंगे। इन्ही सब मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय