Sunday, April 13, 2025

गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट में निर्माणाधीन टंकी की शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिर गई है। मलबे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे होने की आशंका है। करीब छह लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

 

मुजफ्फरनगर: ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने प्रेमिका संग किया आत्महत्या का प्रयास, वीडियो वायरल

 

मौके पर ग्रामीण और पुलिस बल बचाव कार्य में जुटा हुआ है। कई जेसीबी और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर हैं। हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं आई है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। जिलाधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी ली है।

 

 

महाकुम्भ में अब तक 51.47 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर तुरंत चिकित्सीय सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं। खबर लिखे जाने तक हताहतों के बारे में सही तरह से जानकारी नहीं हो पाई थी। जिला अस्पताल से तीन एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया गया है। बता दें इससे पहले मुरादनगर में श्मशान घाट में दीवार और लेंटर गिरने से कई लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: दिव्यांग छात्रों के लिए 24 करोड़ की लागत से बना समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, जून से शुरू होगी कक्षाएं
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय