Wednesday, May 7, 2025

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस और आप के कई नेता भाजपा में शामिल,मनोज तिवारी बोले- मोदी का परिवार बढ़ रहा

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कई राष्ट्रीय नेता भाजपा में शामिल हुए।

गुरुवार को मनोज तिवारी और भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया । भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में आम आदमी पार्टी के नेता नीरज पाठक, कांग्रेस नेता चौधरी रतन सिंह और चौधरी प्रोफेसर जिले सिंह के तथा विश्व मैथिल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल झा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल नेताओं का स्वागत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी का परिवार बढ़ रहा है और भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का स्वाभिमान भी एकजुट होकर राष्ट्रवाद की जीत के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सब ने लक्ष्य तय किया है कि हर बार का कीर्तिमान तोड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे और उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा जीत के अंतर को बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार के शासनकाल में जो विकास हुआ है, उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी में अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं और पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय