Wednesday, July 24, 2024

वाराणसी में विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को घटना की जानकारी पाते ही पुलिस के साथ मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

जनपद चंदौली के अलीनगर निवासी वीरेन्द्र ने वर्ष 2020 में अपनी पुत्री प्रियंका की शादी वाराणसी के मच्छरहट्टा निवासी अविनाश पुत्र रामजी से की थी। शादी के बाद दम्पति को ढाई साल का लड़का भी है। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद भी दहेज के लिए दामाद अविनाश और उसके परिजन बहू प्रियंका को मारपीट के साथ प्रताड़ित करते थे। बेटी की हालत देख मायके पक्ष के लोगों ने दामाद और ससुराल वालों को 40 हजार रुपये दिए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इसके बाद वे और दहेज के लिए उसे बेटे को प्रताड़ित करते थे। इसके बाद ससुराल वालों ने प्रियंका को मार डाला और शव फांसी पर लटका दिया। प्रियंका ने दो दिन पहले ससुराल वालों के प्रताड़ना की जानकारी हमलोगों को दी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय