Monday, April 21, 2025

मेरठ में शोरूम में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

मेरठ। केसरगंज में आज दिन में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। शोरूम में लगी आग इतनी भीषण थी कि पल में उसने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।

 

केसरगंज में शोरूम में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले दोनों ओर के ट्रैफिक को रोक दिया और दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।

 

इस दौरान आसपास की दुकानों और शोरूम को भी खाली करा लिया गया। बिजली विभाग ने केसरगंज की लाइट काट दी। उसके बाद आग बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग कर्मचारी जुट गए। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी थे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पुलिस कस्टडी में पूछताछ से खुलासा, वारदात में इस्तेमाल रायफल-कारतूस मिले
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय