Monday, April 28, 2025

गजियाबाद में मौलाना ने युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल पर खुला मामला

गजियाबाद। मस्जिद के मौलाना ने 20 साल की युवती से दुष्कर्म किया। मौलाना दो साल से युवती से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा वीडियो वायरल होने के बाद हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर मौलाना को लोनी से गिरफ्तार कर लिया है।

 

एसीपी नरेश कुमार के मुताबिक मसूरी पुलिस को सूचना मिली की दो साल पहले मस्जिद के मौलाना जब्बार ने 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। युवती ने वीडियो वायरल होने की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। युवती को परिजनों ने मस्जिद में पढ़ाई के लिए भेजा था।

[irp cats=”24”]

 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जब्बार मेरठ के सरधना का रहने वाला है। उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय