Sunday, April 27, 2025

मेरठ में बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मेड का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक व्यापारी के घर पर रह रही मेड का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती मरियम उर्फ मैरी दिल्ली की डूगडूग कंपनी द्वारा मोदीपुरम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में जसविंद्र सिंह के मकान में तीन महीने पहले उनके बच्चों की देखभाल करने के लिए भेजी गई थी। वह जसविंद्र सिंह के मकान के बाथरूम के अंदर नहाने के लिए गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जब बाहर निकल कर नहीं आई तो जसविंद्र सिंह के परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मरियम उर्फ मैरी का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के पैर नीचे लटके हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

[irp cats=”24”]

मरियम जोजो उर्फ मैरी  दिल्ली एजेंसी डूग डूग सेवा सेंटर के द्वारा 9000 प्रति माह पर उक्त के घर पर काम करने के लिए लगाई गई थी। जिसे एजेंट माइकल के द्वारा करीब तीन महीने पहले काम पर लगाई गई थी।
जसविंदर सिंह ने बताया कि वह जब अपने घर बात करती थी तो कंपनी द्वारा ही उसकी बात कराई जाती थी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय