Sunday, April 13, 2025

मेरठ डीआईजी ने परिक्षेत्र में किए बड़े पैमाने पर तबादले, 8 इंस्पेक्टर और 125 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर

मेरठ। मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने चार जनपदों मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में नियुक्त पुलिस अधिकारियों के ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण सत्र 2025 के अंतर्गत कुल 148 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कलानिधि नैथानी ने आदेश जारी किए हैं। इस तबादले में आठ इंस्पेक्टर और 125 सब इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जिनकी निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी थी।

 

मुज़फ्फरनगर में मिट्टी कटाव से नाराज किसान, हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर दिया धरना

 

 

इसके अतिरिक्त, अनुकम्पा के आधार पर पांच निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। जनपदवार तबादलों का विवरण निम्न है। जिसमें मेरठ से छह निरीक्षक व 54 उपनिरीक्षक अन्य जिलों को स्थानांतरित किए गए हैं। जिनमें से 28 बुलंदशहर, 12 बागपत और 14 हापुड़ भेजे गए हैं। बुलन्दशहर से एक निरीक्षक व 35 उपनिरीक्षक का तबादला किया गया। जिनमें अधिकांश मेरठ व हापुड़ भेजे गए। इसी तरह बागपत से एक निरीक्षक व पांच उपनिरीक्षक मेरठ भेजे गए। हापुड़ जिले से कुल 21 उपनिरीक्षक मेरठ व बुलंदशहर भेजे गए हैं। डीआईजी ने यूपी-112 से तबादले किए हैं।

मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम नेताओं को नोटिस मिलना जारी, बोले मुकर्रम कासमी-…बस जुल्म इतना है कि हम मुसलमां हैं !

 

 

 

जिसमें UP-112 में नियुक्त सेवा अवधि पूर्ण करने वाले 10 उपनिरीक्षकों को उनके गृह जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें मेरठ से पांच, बुलंदशहर से चार और हापुड़ से एक अधिकारी शामिल हैं। अनुकम्पा पर मिले तबादले मानवीय आधार पर किए गए निर्णय में, अनुकम्पा के अंतर्गत मेरठ, बागपत और हापुड़ के पांच निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षक को स्थानांतरित किया गया है। इनमें से अधिकांश का तबादला मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ में हुआ है। डीआईजी नैथानी ने सभी संबंधित जिला प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यस्थलों पर रिपोर्ट करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में रामनवमी की धूम: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति-भाव से गूंजा शहर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय