Tuesday, May 20, 2025

नैनीताल से ठंडा रहा मेरठ, ठिठुरन से परेशान लोग  

मेरठ। रविवार को मेरठ में सर्दी नैनीताल से भी ज्यादा दिखी। सुबह से ठंड का असर रहा। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ने से लोग छुट्टी के दिन घरों में ही कैद रहे। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया, जबकि नैनीताल का रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है।

 

आज सोमवार को भी सुबह सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। दिन में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। सर्दी ने वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा दिए है। रविवार को भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिस कारण वेस्ट यूपी में सर्दी सितम ढहाते हुए दिखी। पिछले चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। दिन में हल्के बादल और कोहरा छाया रहा।

 

रविवार को मेरठ शहर नैनीताल से भी ठंडा रहा। पहाड़ों पर पड़ने वाली ठंड जैसा अहसास मेरठ में दिखाई दिया। रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय