Saturday, April 19, 2025

नोएडा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार

नोएडा। लूटपाट और पुलिस टीम पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस ने पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर 50 हजार का इनाम, गाजीपुर पुलिस ने जारी की वांछित अपराधियों की सूची

 थाना सेक्टर -20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आकाश उर्फ मुन्शी पुत्र विनोद उम्र 29 वर्ष निवासी सेक्टर- 16 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने 26 नवंबर वर्ष 2024 को डीएम चौराहे के पास से सचिन नामक एक व्यक्ति की गले से सोने की चेन लूट लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इसके एक साथी को पूर्व में गिरफ्तार किया था, लेकिन यह बदमाश पुलिस पार्टी पर गोली चलाता हुआ मौके से भाग गया था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उक्त बदमाश ने लूटपाट सहित कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इसके खिलाफ नोएडा के कई थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं।
https://royalbulletin.in/mayawati-convened-on-april-16-nephew-akash-will-get-a-big-responsibility/324287
वहीं थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने विपिन पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा अवैध चाकू  मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट की वारदात करता है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने डीएमडीके संस्थापक दिवंगत विजयकांत को किया याद, की अच्छे काम की तारीफ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय