Saturday, April 19, 2025

मेरठ सर्विलांस टीम ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्टरी,अवैध शस्त्र बनाने का सामान बरामद

मेरठ। मेरठ में स्पोर्ट्स कारखाना में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस और मेरठ सर्विलांस टीम ने मौके से अवैध तमंचे और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया है।

 

थाना इंचौली पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक ग्राम खरदौनी में गुरुवार शाम को कासिम स्पोर्ट्स कारखाना से कासिम पुत्र समय खां निवासी ग्राम खरदौनी थाना इंचौली मेरठ उम्र 28 वर्ष और फरमान पुत्र समय खां निवासी ग्राम खरदौनी थाना इंचौली मेरठ उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि दोनों ही आरोपी स्पोर्ट्स फैक्ट्री में अवैध शस्त्र बनाकर सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :  विद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं या मुनाफाखोरी के अड्डे? कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन  
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय